अयोध्या 16 नवंबर (आरएनएस )। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में Óसंपूर्णÓ एकीकृत शिक्षक मॉड्यूल पर आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय फेरे का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 10 नवंबर से 14 नवंबर तक जिले के 4 ब्लॉक मसौधा,पूरा, रुदौली एवं अमानीगंज के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डायट प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने सभी प्रशिक्षित शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं है, बल्कि एक नए शैक्षिक दृष्टिकोण की शुरुआत है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपनी कक्षाओं को ÓरटनेÓ से ÓसमझनेÓ की ओर ले जाने का केंद्र बनाएं। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देते हुए इस प्रशिक्षण के मूलभूत तत्वों को बच्चो तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया।
डायट के प्रशिक्षण प्रभारी मनोज कुमार ने इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों, बाल-केंद्रित शिक्षा और कक्षा प्रबंधन के लिए तैयार करना है । प्रशिक्षण में शिक्षकों को जीवन कौशल, समावेशी शिक्षा, शिक्षण योजना निर्माण, आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने और छात्रों के बहुआयामी मूल्यांकन पर केंद्रित Óसंपूर्णÓ मॉड्यूल पर गहन जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के नोडल प्रभारी राम प्रसाद ने बताया कि पाँच दिनों के दौरान, विशेषज्ञों ने व्याख्यान के साथ-साथ समूह चर्चाएँ, गतिविधियों और रोल-प्ले के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया, जिससे वे इन कौशलों को अपनी कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स अरशी फातमा, प्रतिभा तिवारी, मिथिलेश सिंह एवं सुनील सिंह ने बताया कि शिक्षकों का उत्साह और सीखने की ललक सराहनीय थी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालयों में जाकर एक सकारात्मक और नवाचारी शिक्षण वातावरण का निर्माण करेंगे। शिक्षकों ने भी इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। प्रशिक्षण के सफल समापन के लिए प्रशिक्षण के पटल सहायक अंकित चौरसिया एवं राजेंद्र प्रसाद ने पूरी निष्ठा के साथ इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय फेरे में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

