मीरजापुर 16 नवंबर (आरएनएस )। जिले के हलिया विकास खंड के मंवई कलां गांव स्थित पंचशील डिग्री कालेज में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 194 में 178 नव युगलों ने सात फेरे लेकर साथ जीने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामूहिक विवाह में जनपद के हलिया से 65 में 61 लालगंज से 82 में 76 छानबे ब्लाक से 47 में 41 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। अल्पसंख्यक जोड़े में दो लालगंज ब्लाक व एक छानबे ब्लाक से कुल तीन जोड़े एक दूजे के हुए। अल्पसंख्यक की शादी काजी गुलाम सरवर ने कराई। वहीं पर हिंदू रितिरिवाज से पंडित बब्लू तिवारी, दिनेश मिश्रा, डब्लू, सर्वेश रोहित कुमार, संतोष कुमार ने बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया है। 16 जोड़ी चयनित के बाद कतिपय कारणों से शादी समारोह में नहीं पहुंचे है। मुख्य अतिथि रिंकी कोल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत गरीब असहायों की बेटियों की शादी करवाकर उनके भविष्य को संवारने का काम किया जा रहा है। इस दौरान विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलाश, पीडी धर्मजीत सिंह पटेल, डीसी एनआरएलएम रमाशंकर, विजय शंकर त्रिपाठी बीडीओ हलिया, मुनीश कुमार बीडीओ सीटी, राम पाल बीडीओ छानबे, रूपेश श्रीवास्तव एडीओ पंचायत ने सभी नवयुगलों को ढेर सारी बधाई भी देते हुए शादी प्रमाण पत्र के साथ चांदी के पायल और बिछुआ उपहार स्वरूप देकर नव युगलों को बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन लालजी मौर्य ने किया। इस दौरान सचिव कौशलेन्द्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विनय यादव, बाल कृष्ण, लक्ष्मी, संदीप कुमार, प्रधान राजेश मौर्य, ताराचंद पाल, एडीओ समाज कल्याण राजेश कुमार, रणजीत आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

