ड्रमंडगंज, मीरजापुर 16 नवंबर (आरएनएस )। दुराचार के दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे क्षेत्र के इंद्रवार गांव निवासी दुष्कर्म आरोपी के घर रविवार को पुलिस द्वारा बीएनएसएस की धारा 85 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिला के साथ दुष्कर्म आरोप मे दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी भरथरी धरकार के चल संपत्ति की कुर्की की गई है।कुर्क किए गए सामान को गांव निवासी एक व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

