मीरजापुर 16 नवंबर (आरएनएस )। पुलिस महानिदेशक उप्र के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात माह नवम्बर अभियान के तहत 16 नवंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चुनार व उप जिलाधिकारी चुनार द्वारा पर्याप्त पुलिस बल व आरटीओ की संयुक्त टीम के साथ थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत दुर्गा जी मोड़ पर भारी माल वाहक भारी वाहनों ट्रक, टेलर, डंफर, ट्रैक्टर आदि की तलाशी व चेकिंग की कार्यवाही की गयी। इस दौरान यातायात नियमों को पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया की यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

