मडि़हान, मीरजापुर 16 नवंबर (आरएनएस )। स्थानीय थाना क्षेत्र मडि़हान के ग्राम सभा कोटवा पांडे के रहने वाले ग्रामीणों ने शनिवार को समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी मडि़हान के न्यायालय में 4 माह से मुकदमा दाखिल किया गया है परंतु अभी तक विभाग द्वारा नेट पर दर्ज नहीं किया गया। ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि सिंचाई विभाग के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों के घर पर नोटिस चश्मा कर घर गिराने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ग्रामीण अपने पक्ष को रखने के लिए उप जिलाधिकारी मडि़हान के न्यायालय में मुकदमा दायर किये परंतु अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जब सिंचाई विभाग से जमीन के आदेश का आख्या मांगा गया तो सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि पुराना अभिलेख होने के बाद उनके पास अभिलेख नहीं है। फर्जी वर्तमान खतौनी के वजह से हमारे हजारों परिवार वालों को घर से बेघर किया जा रहा है। ग्रामीण ने कहा कि हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो वह अपने परिवार की रक्षा के लिए धरना पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

