लखनऊ 16 नवंबर (आरएनएस ) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रामगढ़ विधानसभा सीट (कैमूर, सीट संख्या 203) पर पार्टी उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव की जीत को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चुनाव में विजय दिलाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।मायावती ने आरोप लगाया कि वोटों की गिनती के दौरान बार-बार पुनर्गणना कराए जाने के बहाने से स्थानीय प्रशासन और विरोधी राजनीतिक दलों ने मिलकर क्चस्क्क उम्मीदवार को हराने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विरोधियों की संयुक्त कोशिशों के बावजूद पार्टी के बहादुर कार्यकर्ता डटे रहे और उनके साहस के कारण विपक्ष की साजि़श सफल नहीं हो सकी।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के अन्य क्षेत्रों में क्चस्क्क प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। मायावती ने दावा किया कि फीडबैक के अनुसार यदि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र होते, तो क्चस्क्क कई अन्य सीटें भी जीत सकती थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हतोत्साहित न होने की अपील करते हुए कहा कि आगे और बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरने की आवश्यकता है।क्चस्क्क सुप्रीमो ने सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को उनके मेहनत, लगन और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बिहार में संगठन को मजबूत करने और निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया, ताकि राज्य को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखायÓ के सपने के अनुरूप आगे बढ़ाया जा सके।मायावती का यह बयान 16 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर साझा किया गया, जिसे जारी होने के कुछ समय बाद ही सैकड़ों बार देखा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

