यातायात पुलिस कमिश्नरेट पर प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन
प्रयागराज 16 नवंबर (आरएनएस )। माह नवंबर 2025 के जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आज दो पहिया हेलमेट रैली का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। रैली का संचालन समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।
रैली को हरी झंडी समिति के सचिव संतोष कुमार एवं यातायात निरीक्षक अमित कुमार द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन प्रयागराज से दिखाकर रवाना किया गया। रैली का मार्ग लक्ष्मी टॉकीज चौराहा, बैंक रोड, बालसन चौराहा, मेडिकल चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, सिविल लाइंस, रोडवेज, पत्थर गिरजाघर रहा तथा इसका समापन सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर किया गया। रैली का उद्देश्य जनमानस को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन, संदेश एवं जागरूकता सामग्री के माध्यम से नागरिकों को सजग करने का प्रयास किया।
विशेष सहयोग एवं सहभागिता – वी के श्रीवास्तव, शोएब आलम, अजीत कुमार सिन्हा, रूपेश जैन, वरुण जैन, मनोज कुमार सिंह, गणेश बाबू, संदीप सोनी, रमाकांत गुप्ता, राजेश कुमार वीर कुमार जैन, श्रवण कुमार गौड़, संजय शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजेश निषाद (खन्ना), अमित कुमार कुशवाहा, प्रेमचंद स्वर्णकार, राकेश शर्मा, वकार अहमद अंसारी, फारूकी, शिवराज निषाद, योगेश चौरसिया, नागेंद्र प्रताप सिंह (जादूगर), तेज नारायण कुशवाहा, सभाजीत कुशवाहा, विशाल श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, मोहम्मद इमरान सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति, यातायात पुलिस तथा सभी स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

