प्रयागराज 16 नवंबर (आरएनएस ) । सेंट जॉन्स अकादमी, करछना, औद्योगिक क्षेत्र का शनिवार को वार्षिक समारोह ,सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रम ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के श्री मुदित चंद्रा, निदेशक दंपती श्रीमती व इनेस, प्रधानाचार्य डॉ. जेड रिज़वी सहित संकाय सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ इरशाद अकबर के स्वागत भाषण से हुआ। सांस्कृतिक संध्या में नृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुतियों का मनमोहक मिश्रण देखने को मिला। ‘द सिम्फनी ऑफ वर्चुज़Ó थीम पर आधारित ‘रूट्स ऑफ विजडमÓ, ‘वॉयस एंड स्टेप्स ऑफ हार्मनीÓ, ‘हार्मनी फॉर ह्यूमैनिटीÓ और ‘रिदम इन लाइट्सÓ जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी। रंग-बिरंगे परिधानों और सधे हुए प्रदर्शन ने शाम को यादगार बना दिया। हिंदी कवि सम्मेलन ‘हँसी के गुलगुलेÓ में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनाएँ सुनाकर साहित्यिक वातावरण बनाया।
मुख्य अतिथि श्री चंद्रा ने छात्रों को समग्र शिक्षा अपनाने और निष्ठा व उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन उपलब्धि और उल्लास के वातावरण में हुआ। सभी प्रस्तुतियों ने छात्रों की मेहनत व प्रतिभा को उजागर किया। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान के प्रबंधन व प्रशासन के सहयोग ने आयोजन को भव्य रूप से सम्पन्न कराया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

