प्रयागराज 16 नवंबर (आरएनएस )। इलाहाबाद वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन ने डॉ. गौरहरि सिंघानिया वेटेरन यूपी टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच सोनभद्र वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन को 54 रन से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल किए हैं। इस जीत में मोहन पटेल की सटीक गेंदबाजी ( 4 – 0 – 40 – 4 ),संदीप यादव के नाबाद ( 64 रन, 47 गेंद, चार चौके व एक छक्का ) एवं इमरोज अली के धमाकेदार ( 54 रन, 28 गेंद, पांच चौके व तीन छक्के ) पारी खेल अपनी टीम के जीत में नायक बने।
रविवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर इलाहाबाद वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन ( संदीप यादव 64 नाबाद, इमरोज अली 54, कौशिक पाल 37, शिवाकांत शुक्ला 16 रन, सुनील सिंह 2/34, अमित कुमार 1/10, जीएन सिंह 1/39 ) पर बनाए। जवाब में सोनभद्र वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ( रवि सिंह 34, पंकज ओझा 31, विपुल तिवारी 19, जयंत यादव 18 रन, मोहन पटेल 4/40, उदय प्रताप सिंह 2/02, रविन्द्र आनंद 1/13, सुशील ओझा 1/19 ) ही बना सकी। मैच में आर पी गुप्ता व अनूप कुमार शर्मा ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की। इलाहाबाद वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष यासिर हसन ने इस जीत पर टीम को बधाई दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

