भाजपाइयों ने मंत्री रविन्द्र जायसवाल का किया स्वागत
प्रयागराज 16 नवंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग मंत्री रविन्द्र जायसवाल का प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने रामबाग एवं सर्किट हाउस में स्वागत किया।
इस अवसर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए बिहार विधानसभा की प्रचंड जीत की बधाई दी और कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान दिल्ली, महाराष्ट्र के बाद
बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के ऊपर विश्वास जताया और बिहार के विकास के लिए और सुशासन के लिए एनडीए को अपार जन समर्थन दिया है। कहा कि बिहार की आंधी सुनामी बनकर पश्चिम बंगाल की ओर जाएगी और ममता बनर्जी की कुशासन का अब अंत होगा और इसी कारण से ममता बनर्जी भयभीत है। उन्हें अपनी सत्ता जाने का डर सता रहा है इसलिए ऊंट पटांग की भाषा बोल रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि
एस ए आर अभियान लोकतंत्र के हित में उठाया गया कदम है जो देश के अंदर सपा कांग्रेस वामदल, तृणमूल कांग्रेस के शासन में घुसपैठिए फर्जी मतदाता बनकर बैठे हुए हैं==
और हमारा अधिकार मार रहे हैं। उनके लिए यह अभियान काल बनकर आया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एस आई आर अभियान को सफल बनाने में एकजुट होकर कार्य करें जिससे कि सही मतदाताओं को मतदान करने का अधिकार प्राप्त हों सके।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
स्वागत करने वालों में प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी, रविन्द्र जायसवाल,अजय अग्रहरि, चन्द्र शेखर वैश्य, कमलेश केसरवानी शत्रुघ्न जायसवाल, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

