हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार शेखर चंद सुयाल ने रविवार को थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। छमाही निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने थाने के असलाह तथा आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया और कर्मचारियों से उनके उपयोग संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट और अभिलेखों का मिलान कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य करने के आदेश दिए। साथ ही सीएम पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन रिपोर्ट को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश भी दिए। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो खामियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसओ पथरी मनोज नौटियाल, फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

