उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सूचना कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट की अध्यक्षता में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने तेजी से बढ़ रही गलत एवं भ्रामक सूचनाओं को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विश्वसनीय, संतुलित और तथ्यपरक जानकारी ही मीडिया की असली पहचान है,जिसे बनाये रखना हर पत्रकार का दायित्व है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र भट्ट ने अपने लंबे पत्रकारिता-अनुभव को साझा करते हुए बताया कि समय के साथ पत्रकारिता के तौर-तरीकों में परिवर्तन आया है,लेकिन सत्य निष्पक्षता और जनहित आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा हैं। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार ने गोष्ठी का संचालन किया। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, बलबीर परमार, सुरेंद्र नौटियाल, सुभाष बड़ोनी, बीरेंद्र नेगी, विनीत कंसवाल, कृष्णा राणा, सूचना विभाग के वरिष्ठ कार्मिक अभिषेक सक्सेना, सुंदरलाल, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे। यमुना वैली में भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया बड़कोट। उधर यमुना वैली में भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर यमुनोत्री प्रेस क्लब बड़कोट द्वारा आयोजित गोष्ठी में उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पत्रकारिता की भूमिका स्वतन्त्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान तक प्रासंगिक रही है। प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के सभी प्रतिनिधि तथ्यात्मक खबरों को प्राथमिकता के साथ उजागर करें, प्रशासन प्रेस के साथ समन्वय बनाकर खबरों का संज्ञान लेते रहेगा। गोष्ठी में उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल,सुनील थपलियाल, विजयपाल रावत, द्वारिका सेमवाल आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

