चम्पावत 22 जून (आरएनएस)। आरसेटी की ओर से 14 दिनी जूट उत्पाद प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जूट उत्पाद निर्माण की जानकारी दी गई। लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने प्रशिक्षणार्थियों से स्वरोजगार हासिल करने को कहा। आरसेटी के निदेशक प्रांशु मैठाणी ने कहा कि प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। मास्टर ट्रेनर दीपा देवी ने जूट बैग, सजावटी सामग्री एवं अन्य हस्तशिल्प उत्पाद बनाने की जानकारी दी। असेसर किरण नेगी और जनार्दन चिल्कोटी ने अंतिम मूल्यांकन किया। आयोजन में आरसेटी के प्रकाश जोशी, राजेश पंत व छवि दत्त पांडेय ने सहयोग दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

