काशीपुर 22 जून (आरएनएस)। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने एसआईआर कार्य में हीलाहवाली करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी की है।उन्होंने बताया कि काशीपुर में 45 फीसदी एसआईआर कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने बताया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का कार्य संपन्न कराने के लिए 202 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ के लिए तीन लोगों की टीम बनाई गई है, जिसमें एक बीएलओ, एक सहायक और एक अन्य सदस्य को शामिल किया गया है।
एसआईआर फॉर्म वितरित करने का कार्य पूरा हो चुका है। अब फॉर्म में मतदाता की पहचान से संबंधित सूचनाएं दर्ज कर, उन्हें वापस लेकर डिजिटलाइजेशन करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र में 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 20 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि 1.63 लाख में से 75 हजार फॉर्म का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। तहसीलदार ने बताया कि एसआईआर कार्य में लगी टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने घर पहुंचने वाले बीएलओ को पूरा सहयोग दें और फॉर्म में सही जानकारी दर्ज कराएं, ताकि वोटर लिस्ट में उनकी सूचनाओं को त्रुटिहीन तरीके से अपडेट किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

