उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने किया। इस दौरान श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ, द्वितीय स्थान बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ ने प्राप्त किया। संस्कृत नाटक में प्रथम स्थान सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ, द्वितीय स्थान पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, संस्कृत आशु भाषण में प्रथम संस्कृत विद्यालय जोगथ तथा द्वितीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ रहा, जबकि संस्कृत समूह गान में प्रथम स्थान राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ राजकीय इंटर कॉलेज कोटधार गमरी रहे। संस्कृत वाद विवाद में प्रथम स्थान सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगत प्रथम द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ रहे। जिला पंचायत सदस्य सरिता वर्धन ने संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति की जननी बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। बल दिया। प्रधानाचार्य एवं संयोजक रमेश कोहली ने सभी अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र वर्धन, शोभन सिंह, सिद्धार्थ नौटियाल, बीईओ गब्बर सिंह नेगी, आशा रांगड़, मीरा रजवार, प्रधानाचार्य शशि प्रभा धोनी, प्रियंका पोखरियाल, दीपिका कोहली, शशि बाला गुसाईं, ममता खंडूड़ी, सुमनलाल गौड़, पीएल विश्वकर्मा, विजय प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

