जौनपुर 17 नवंबर (आरएनएस )। चाणक्य महासभा के संस्थापक डॉक्टर राम आश्रय द्विवेदी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर सुंदर पाठ व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आवास हैदरपुर में किया गया । सभा की अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विश्वनाथ मिश्र ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा की संस्थापक नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रयास रत थे । उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र उपाध्याय चंद्रमणि पांडे चंद्र प्रकाश अस्थाना रजनीश शुक्ला एडवोकेट सत्य प्रकाश दुबे सत्य प्रकाश पांडे सूर्य भूषणत्रिपाठी राजकुमार यादव राकेश पांडे प्रधान कुंदन सिंह दुर्गेश द्विवेदी रमन आदित्य हार्दिक वेद द्विवेदी मौजूद थे कार्यक्रम को उनके पुत्र योगेश द्विवेदी सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए समापन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

