जौनपुर 17 नवंबर (आरएनएस )। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विशाल रैली के बाद अपने गांव चलो अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वाराणसी मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर शोभनाथ चौधरी सोमवार को जौनपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र के सोंगर गांव पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को संबोधित किया।चौधरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ रैली में शामिल होने वाले सभी समर्थकों का धन्यवाद किया है। मायावती ने इस बात पर जोर दिया कि जनता अपने खर्च पर, अपनी गाडिय़ों से और अपनी इच्छा से रैली में शामिल हुई थी, जो बसपा के प्रति उनके विश्वास का बड़ा संकेत है। मुख्य कोऑर्डिनेटर ने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से नए लोगों को बसपा से जोडऩे के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। लोगों को पार्टी से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ रैली में शामिल होने वाले सभी समर्थकों का धन्यवाद किया है। मायावती ने इस बात पर जोर दिया कि जनता अपने खर्च पर, अपनी गाडिय़ों से और अपनी इच्छा से रैली में शामिल हुई थी, जो बसपा के प्रति उनके विश्वास का बड़ा संकेत है। कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से नए लोगों को बसपा से जोडऩे के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर वाराणसी सोमनाथ चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ विधानसभा प्रभारी शंभूनाथ गौतम, सदर विधानसभा सचिव सुरेंद्र बिन्ना, हाजी इश्तियाक और ग्राम प्रधान विजय भी मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

