जौनपुर 17 नवंबर (आरएनएस )। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कैम्पस में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत मशाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में जनपद के लगभग 300 कृषको को कैम्प लगाकर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या द्वारा लहसुन बीज वितरित किया गया। जनपद के 21 विकास खण्डो से कृषको द्वारा पंजीयन किया गया था, बडी संख्या में कृषको के उपस्थित होने के कारण कृषको के बीच टोकन के माध्यम से लहसुन बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने विभागीय योजनाओ यथा- एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम अन्र्तगत डै्रगन फ्रूट की खेती, मशरूम उत्पादन इकाई स्थापना मशाला क्षेत्र विस्तार अन्तर्गत लहसुन, प्याज की खेती के सम्बन्ध में एंव ”पर ड्राप मोर क्रापÓÓ माइक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत सिंचाई संयत्रो की स्थापना व इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कृषको को उद्यान विभाग द्वारा जनपद में चलायी जा रही सभी योजनाओ में कृषको से बढ चढ कर लाभ लेने का आहवन किया तथा सभी फसलो को परम्परागत सिंचाई से हट कर मिनी स्प्रिंकलर, एंव ड्रिप इरीगेशन सिस्टम से सिंचाई करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने बताया कि अभी हाल ही में उद्यान विभाग द्वारा उच्च गुणवत्ता के प्याज का बीज नि:शुल्क वितरित किया गया। जबकि बाजार में प्याज बीज की कीमत रू0 2500 से 3000 प्रति किग्रा0 है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषक भाई योजना में पंजीयन कराकर अभिलेख कार्यालय में जमा कराकर नि:शुल्क लहसुन बीज प्राप्त कर सकते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

