जौनपुर 17 नवंबर (आरएनएस )। लगभग 55 करोड़ की लागत से गुजरात में जायसवाल भवन अहमदाबाद का निर्माण कराया गया है। इसके लिये समाज के लोगों से 5 रुपये का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। फरवरी 2026 में यह पूर्ण रूप से तैयार हो जायेगा जो समाज हित के कार्यों के लिये समाज को सौंप दिया जायेगा। उक्त बातें अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल (गुजरात) ने सोमवार को कही। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी रामजी जायसवाल के शेषपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पाल्हनपुर, देवाश में भी जायसवाल समाज का भवन तैयार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर राज्य में समाज के कम से कम 5 भवन हों, ताकि समाज के बेटे-बेटियों के विवाह के लिये काम आ सके। 20 वर्षों से हम समाज के लिये सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे हैं जिसमें 101 विवाह, 72 विवाह, 63 विवाह, 84 विवाह, 115 विवाह कराया जा चुका है। आगामी 23 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 101 सामूहिक विवाह का आयोजन तय है।श्री जायसवाल ने समाज का आह्वान करते हुये कहा कि हम चाहते हैं कि समाज के लोग एककृदूसरे से जुड़ें। सभी लोग मिलकर समाज को आगे लेकर चलें। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया जिसका नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामजी जायसवाल ने किया। कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, श्रवण जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, अंकित जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, दीपक जायसवाल, तेजस जायसवाल, राजेश, अमन, वैभव, किशन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

