0-छत्तीसगढ़ के किसानों को 494 करोड़ की राशि का हुआ अंतरण
0-प्रधानमंत्री के द्वारा की गई आंतरिक राशि का वितरण
रायपुर, 19 नवंबर (आरएनएस)। किसानों से सीधे संवाद करने और सरकार की कृषि संबंधी पहलों की जमीन जानकारी लेने के लिए आज केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी के विवेकानंद विमानतल पहुंचे यहां पर विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे धमतरी में आयोजित किसान सम्मान निधि योजना का अंतरण करने धमतरी रवाना हो गए।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में उपस्थिति दर्ज कराई यहां पर वैज्ञानिकों से चर्चा की तथा पौधारोपण किया, इसके पश्चात डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के किसानों किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किश्त बांटी गई, इसका वर्चुअल अंतरण किया गया। इसके तहत किसान परिवारों को 6000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसान हुए लाभान्वित

केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा कृषक सम्मान एवं चौपाल का आयोजन किया गया। शासकीय अधिकारियों के अनुसार छत्त्ीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार किसानों को 494 करोड़ की राशि वितरित की गई। इस अवसर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण समृद्धि तथा सशक्तिकरण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर विष्णु देव साय ने एक ट्यूट संदेश में कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों में आत्म विश्वास बढ़ रहा है। किसानों को 18 हजार करोड़ रूपए के अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया है। केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने भी इस अवसर पर किसानों से चर्चा की।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री टंकराम वर्मा सहित भाजपा के नेता एवं कार्र्यकर्ता उपस्थित थे।
आर. शर्मा
०००

