बस्ती 19 नवंबर (आरएनएस )। एक सिरफिरे ने कबाड़ की दुकान में आग लगा दिया। देखते ही देखते आसपास की बंद पड़ी फल व सब्जी की आधा दर्जन दुकानें भीषण आग की चपेट में आ गईं। दमकल टीम ने बाजार वासियों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। घटना नगर कस्बे में हुई है। सोमवार/ मंगलवार की रात लगभग एक बजे नगर कस्बे में गिरीश की कबाड़ की दुकान से अचानक आग की लपटें उठती देख लोग दहशत में आ गए। मौजूद लोगों का कहना है कि आग लगाने वाला बालक मानसिक रूप से बीमार रहता है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और भारी मशक्कत के बाद गिरीश की कबाड़ दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि बुझाने के प्रयास में कबाड़ दुकान के बगल का मकान भी जल गया। आग की इस घटना में गिरीश का कीमती कबाड़ पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहीं, सब्जी व्यापारी विनोद सोनकर ने बताया कि उनकी दुकान में रखे लगभग 20 से 25 कुंतल आलू और करीब 10 कुंतल प्याज जलकर बर्बाद हो गए। एक गोवंंश की झाुलस कर मरने की भी खबर है। आग बुझाने समय बिजली के तार से शार्ट सर्किट भी हो गया और विद्युत तार कट कर जमीन पर गिर पड़ा जिससे आग की लपटें और तेज हो गई। मंगलवार को सुबह प्रभावित परिवारों में पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने ढाढस बंधाया। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 30 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

