कोंडागांव,20 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान स्वस्थ बस्तर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंच रही है। सभी नागरिक स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं और नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाएं। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत शुरू हुई विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल बनाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मावा सेहत, मावा बस्तर के अंतर्गत घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। इसके तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, एनीमिया, कैंसर, टीबी, मलेरिया और कुष्ठ सहित अन्य मौसमी बीमारियों और रोगों की नि:शुल्क जांच की जा रही है। साथ ही इलाज की आवश्यकता के आधार पर बेहतर उपचार भी उपलब्ध कराई जा रही है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

