बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का बोलबाला इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे समीक्षकों की साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। रिलीज के 5 दिन पूरे करने के बावजूद फिल्म दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि कारोबारी दिनों में दे दे प्यार दे 2 का बंपर कारोबार जारी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दिलचस्प बात यह है कि चौथे दिन के मुकाबले कमाई में उछाल देखा गया है। अगर पिछली कमाई के आंकड़ें देखें तो इसने चौथे दिन 4.25 करोड़, तीसरे दिन 13.75 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़ और पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दे दे प्यार दे 2 ने 44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 साल 2019 में इसी नाम के साथ रिलीज फिल्म की सीक्वल है। लव रंजन ने फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। अजय ने फिल्म में 52 साल के लंदन व्यवसायी आशीष मेहरा का किरदार निभाया है, जबकि रकुल 25 साल की आयशा के किरदार में हैं। दोनों के बीच में प्यार हो जाता है। आर माधवन, रकुल के पिता के किरदार में हैं। जावेद जाफरी और मिजान जाफरी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
यामी गौतम की फिल्म ‘हकÓ के लिए मंगलवार का दिन बेहतर साबित हुआ, फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। फिल्म ने जहां सोमवार को जहां 35 लाख रुपये कमाए थे। मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई भी 17.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इन दिनों थिएटर में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंडÓ भी मौजूद है। इसका कलेक्शन सोमवार को कम रहा। फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपये की कमाए। मंलगवार को इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। ऐसा लगता है कि फिल्म का खेल बॉक्स ऑफिस पर अब खत्म हो चुका है।
दुलकर सलमान साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। लेकिन फिल्म ‘कांथाÓ इस मामले में कमजोर साबित हुई। फिल्म ने पांचवें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इसकी कमाई 1.8 करोड़ रुपये थे। कुल कलेक्शन भी अब तक 17.40 करोड़ रुपये है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

