प्रयागराज,12 जुलाई (आरएनएस )। सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने रविवार को ‘प्लैटिनम मासिक अन्नपूर्णा योजनाÓ के अंतर्गत टैगोर टाउन स्थित रविन्द्र नाथ गौड़ आनंद वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की। इस सेवा कार्य का प्रायोजन क्लब के मानद सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने कहा कि “रोटरी का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। प्लैटिनम मासिक अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से हम प्रत्येक माह ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। इसके साथ ही मानद सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने बताया कि प्लैटिनम मासिक अन्नपूर्णा योजनाÓ रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लैटिनम का नियमित मासिक सेवा प्रकल्प रहेगा। इसके माध्यम से प्रत्येक माह वृद्धाश्रमों एवं जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहयोग पहुँचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा अभियान से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में रोटेरियन अजय शर्मा, प्रमय मित्तल, अल्पना शर्मा, जया मित्तल, संजय सिंह, दीपक गुप्ता, मनीष गर्ग, नितिन चोपड़ा, नीरज श्रीवास्तव, मयंक जैसवाल, विकल्प अग्रवाल, विकास नारंग, नेहा जैसवाल, सिकंदर अली सहित रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

