सोहावल-अयोध्या 12 जुलाई (आरएनएस)। रविवार को वृक्षारोपण महाअभियान के तहत सोहावल क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों सहित राजकीय विभागों में पौध रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण महाअभियान का हिस्सा सोहावल तहसील प्रशासन भी बना। एसडीएम सोहावल सुश्री सविता की अगुवाई में तहसील मुख्यालय परिसर में पौध रोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम व तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने राजस्व निरीक्षक ध्रुवराज यादव,लेखपाल विशाल सिंह के साथ पीपल,पाकड़,नीम,आंवला के पांच पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सविता राजपूत ने कहा कि जितना अधिक हम पेड़ लगाएंगे। उतना ही अधिक हम लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा। इसलिए श्एक पेड़ मां के नामश् लगाकर पर्यावरण सुरक्षित करने में लोग अपना अहम योगदान जरूर दें। तहसीलदार प्रदीप सिंह ने कहा कि वृक्ष सिर्फ पर्यावरण की रक्षा नहीं करते। ब्लकि ये हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य वातावरण तैयार रखते हैं। इस अवसर पर तहसील कर्मी दिनेश कुमार,वसीम खान,शैलेन्द्र,सोहराब खान,देवी प्रसाद वर्मा,अरुण पांडेय सहित तहसील के अन्य राजस्वकर्मी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इसी कड़ी में नगर पंचायत खिरौनी में भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ईओ आरती श्रीवास्तव,अध्यक्ष रेशमा भारती व डा. रामसुमेर भारती,प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

