अयोध्या 12 जुलाई (आरएनएस) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत का. सु. साकेत पी.जी. कालेज, अयोध्या परिसर में वन विभाग द्वारा आवंटित 200 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण अभियान के संयोजक डॉ. सन्तोष कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एन.सी.सी. (नेवल विंग), एन.सी.सी. (आर्मी विंग), रोवर्स-रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के मंत्री आनंद सिंघल, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र जायसवाल, प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, प्रो. नर्वदेश्वर पाण्डेय, प्रो. अशोक कुमार मिश्र, प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. अनुराग मिश्र, प्रो. अंजनी कुमार सिंह, प्रो. आशुतोष त्रिपाठी, प्रो. अजय कुमार सिंह, प्रो. मनीष कुमार सिंह, आक्टा अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी, डॉ. अनूप पाण्डेय, डॉ प्रशान्त पाण्डेय, डॉ आशीष विक्रम सिंह, श्रीमती मृणालिनी, डॉ. कनक बिहारी पाठक सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएँ उपस्थित रहे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी डॉ. रामलाल विश्वकर्मा ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

