अयोध्या 12 जुलाई (आरएनएस)। मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक एवं कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते अतिक्रमण तथा बुल्डोजर राज के खिलाफ 13 जुलाई को जिला मुख्यालय तहसील सदर पर वामदलों का एक दिवसीय राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन होगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी एवं भाकपा (माले) के जिला प्रभारी अतीक अहमद ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश में खऱाब होती कानून व्यवस्था, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक सहित अनेक मुद्दों को कार्यक्रम के माध्यम से उठाया जाएगा और इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजा जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

