अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनित फिल्म डकैत की नई रिलीज डेट तय हो गई है। पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शेष की चोट के कारण इसकी नई रिलीज डेट जारी की गई है।
मृणाल ने अपनी आगामी फिल्म डकैत का एक नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए कैप्शन में लिखा, डकैत के साथ धमाकेदार ड्रामा का अनुभव करें। 19 मार्च, 2026 को हिंदी और तेलुगु में दुनिया भर में भव्य रिलीज।
टीम ने आज आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर डकैत की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। डकैत 19 मार्च, 2026 को, उगादि और ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कथित तौर पर यह संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव एंड वॉर के आस पास रिलीज होगी, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। लव एंड वॉर 20 मार्च, 2026 को रिलीज हो रही है।
फिल्म डकैत एक प्रेम कहानी है। शेष और मृणाल के अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप की अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शनील देव ने किया है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी और पटकथा अदिवी शेष और शनील देव ने मिलकर लिखी है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी और जैन मैरी खान भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

