दुर्ग, 20 नवंबर (आरएनएस)। दुर्ग की थाना- मोहन नगर पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विगत दिनों पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जले भेजा था।
मिली जानकारी के अनुसार दिनॉक 18.11.2025 को शाम करीबन साढ़े 6 बजे धमधा नाका मोर्चा प्वाईट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के वाहन की डिक्की से सफेद रंग के पॉलीथिन मे प्रतिबंधित टेबलेट 01. अल्फाजोलम 02. डायक्लोमिन बरामद किया है। पुछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शुभम निर्मलकर उम्र 30 साल निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर तथा अशद नोमान मुस्ताक हुसैन उम्र 42 साल निवासी सतरंजीपुरा थाना लकडगंज नागपुर महाराष्ट बताया और बताया दोनों टेबलेट बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। बिक्री करने हेतु ले जाना पाये जाने पर पुलिस ने प्रतिबंधित टैबलेट घटना में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल विधिवत जप्त किया जाकर 05 आरोपियों को थाना मोहन नगर में धारा 8,22,27(क) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है ।
विवेचना क्रम में अन्य आरोपियों की पता साजी कर नागपुर में ईतवारी नागपुर न्यू लाईफ मेडिकल संचालक अशद नोमान से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी दुर्ग निवासी शुभम निर्मलकर के साथ प्रतिबंधित दवाई का बिक्री करना बताया । आरोपी अशद नोमान एवं शुभम निर्मलकर को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

