राजनांदगांव, 20 नवंबर (आरएनएस)। राजनांदगांव के श्रीराम कॉलेज में रक्षा टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और स्वयं की सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
साथ ही छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट,. ्रक्क्य फाइल और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
दिनांक 19.11.2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे एवं यातायात से उप निरीक्षक अनिल तिवारी द्वारा श्रीराम कॉलेज राजनंदगांव में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नए कानून और यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ह्रञ्जक्क धोखाधड़ी से बचाव और सोशल मीडिया सुरक्षा के उपाय बताए गए। सभी को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा छात्रों को हेलमेट/सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के खतरों पर जागरूक किया गया।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

