पटना, 21 नवंबर (आरएनएस)। बिहार के तेज़ तर्रार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव का आज जन्मदिन मनाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने उन्हें बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में आमंत्रित कर प्रसाद खिलाया और मंदिर का प्रतीक चिन्ह सौंपा। इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा, विकास वैभव: स्वाभिमान, निष्ठा और बिहार के पुनर्जागरण का प्रतीक। उन्होंने कहा कि वैभव केवल अधिकारी नहीं, बल्कि एक विचार हैं जो बिहार के आत्मबल को पुनर्जागृत करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सुमंत बाबा, पूर्व मुखिया हरी सहनी, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, बिरजू पासवान, प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। राकेश सिंह ने वैभव के 28 वर्षों के सान्निध्य और ‘लेट्स इंस्पायर बिहारÓ अभियान में उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने वैभव की निष्ठा, त्याग और कर्म की ज्योति को आने वाली पीढिय़ों के लिए पथप्रदर्शक बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने वैभव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विकास वैभव ने अपने संदेश में कहा कि जब विचार बदलते हैं, तभी बिहार बदलता है और उन्होंने युवाओं से ‘जय बिहारÓ के नारे के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत में बिहार को प्रमुख धुरी बनाना है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

