शिमला ,22 नवंबर(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बनाईं दवाएं फिर मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनीं 66 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। देशभर में कुल 211 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में बनीं जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों की भी दवाएं शामिल हैं। वहीं, बुखार, संक्रमण, कैल्शियम, विटामिन, मधुमेह व खांसी की दवा भी शामिल है।
अक्तूबर में राज्य प्रयोगशाला के तहत 49 व केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से लिए गए 17 दवाइयों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। ये दवाएं सोलन, बद्दी, नालागढ़, कालाअंब, पांवटा और कांगड़ा के संसारपुर टैरेस की दवा कंपनियों में बनाई गई हैं। राज्य के ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। कंपनियों को नोटिस जारी करके स्टॉक वापस मंगवा लिया गया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

