राजनांदगांव,19 जून (आरएनएस)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने अशांति फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में संजय खोब्रागढ़े (30 वर्ष), निवासी मोतीपुर चंदन तथा खेदूराम साहू (56 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 5, शीतला मंदिर गली, चिखली द्वारा आपसी विवाद कर शांति व्यवस्था भंग किए जाने और अप्रिय घटना होने की संभावना पाए जाने पर कार्रवाई की गई।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उपनिरीक्षक राकेश पटेल, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले सहित चिखली चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

