सुकमा,,19 जून (आरएनएस)। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सुकमा जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़ी पहल की है। जिले में संचालित इन विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए व्याख्याताओं के कुल 75 रिक्त पदों पर स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस निर्णय से जहां एक ओर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने से शैक्षणिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों को अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित शासकीय हाई या हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य के पास जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होकर 27 जून 2026 की शाम 05:00 बजे तक चलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद या विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और आवेदन का निर्धारित प्रारूप सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइटU httpsÑ//sukma.gov.inपर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) के सूचना पटल पर भी जाकर पूरी विज्ञप्ति देख सकते हैं। स्थानीय योग्य युवाओं के लिए अपने ही क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवारने और सरकारी व्यवस्था से जुडऩे का यह एक बेहतरीन मौका है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

