०मालवीय नगर चौक स्थित खालसा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रात: 07 से 07.45 बजे तक संचालित होगा कार्यक्रम
दुर्ग,19 जून (आरएनएस)। भारत सरकार आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में 21 जून 2026 को आयोजित 3होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस वर्ष का यह वृहद आयोजन योग संगम एवं योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) की विशेष थीम पर केंद्रित है। मुख्य जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम मालवीय नगर चौक स्थित खालसा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निर्धारित किया गया है, जहां मुख्य अतिथि अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम प्रात: 07.00 बजे से प्रारंभ होकर 07.45 बजे तक संचालित होगा। आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थलों का चयन कर नोडल अधिकारी नामांकित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, प्रत्येक शासकीय, निजी व अन्य आयोजक संस्थाओं को भाग लेने वाले नागरिकों का आयुष मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल httpsÑ//yoga.ayush.gov.in https://yoga.ayush.gov.in पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा योगाभ्यास से संबंधित छायाचित्र भी अपलोड की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री साव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला मुख्यालय के इस मुख्य आयोजन के साथ-साथ जिले के सभी नगरीय निकायों (नगर पालिक निगमों, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों) सहित समस्त जनपद व ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य की उपस्थिति में गरिमामयी आयोजन संपन्न कराए जाएंगे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

