बीजापुर, 19 जून (आरएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बीजापुर द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 से 24 जून 2026 तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंपKairos Security Health and Composite Service Pvt. Ltd. के माध्यम से आयोजित होगा, जिसमें कुल 510 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह सूचना जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड के 470 पद तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद हेतु स्नातक होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18 हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल दक्षिण भारत रहेगा।
प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 जून को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर बीजापुर, 23 जून को आईटीआई भैरमगढ़ तथा 24 जून को आईटीआई भोपालपटनम में किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक निर्धारित है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सहित मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसके लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा ईपीएफ, आवास एवं चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

