प्रयागराज ,22 नवंबर (आरएनएस)। उतरांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार और स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। यह हादसा रामनाथपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को चोटें आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलटकर दूर जा गिरा, जबकि आर्टिका कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक गड्ढे में जा पलटी।
आर्टिका कार में सवार अंकुर कुमार (26), अंकित कुमार (24) और दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई हैं। ई-रिक्शा में सवार स्कूली बच्चों अनस, अल्पिया, नूर (निवासी गढ़ महटी, थाना उतरांव) और उनकी मैडम को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जौनपुर के सुजानगंज निवासी चारों व्यक्ति आर्टिका कार से तेज रफ्तार में सहसों की ओर जा रहे थे। नागनाथपुर पुलिया के पास ई-रिक्शा के अचानक सामने आने से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सभी घायलों का उपचार पास के निजी अस्पताल में किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

