सोहावल-अयोध्या,22 नवंबर (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव निवासी एक स्कूल के संचालक इंतिसार अहमद खान लगभग 60 वर्ष की थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर लखनऊ से अयोध्या की तरफ जाते समय जुबेरगंज भैंस बाजार के पास लखनऊ की ओर से आ रही एक बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे इंतिसार अहमद खान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रौनाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर परिजनों के आग्रह पर शव को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया की परिजन किसी प्रकार की पुलिस कार्यवाही नहीं करना चाह रहे थे। उन लोगों के निवेदन पर शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

