अयोध्या,22 नवंबर (आरएनएस)। आगामी 25 नवंबर को ध्वजारोहण के कार्यक्रम के पहले फिक्की फ्लो लखनऊ चौप्टर द्वारा आयोजित थर्ड गवर्निंग बॉडी मीटिंग एवं इंटरस्टेट 2025 कार्यक्रम के तहत पूरे देश भर की फि़क्की फ्लो डेलिगेशन उद्यमी महिलाएं भगवान रामलला का दर्शन पूजन करने रामनगरी अयोध्या पहुंची। फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा ,उपाध्यक्ष सिमरन साहनी ,आरुषि अग्रवाल , विभा अग्रवाल , स्वाति वर्मा , स्मृति गर्ग के नेतृत्व में लगभग 150 महिलाएं अयोध्या पहुंची। दर्शन पूजन से पहले महिलाओं का डेलिगेशन गुप्तार घाट पहुंचा, जहां पर उनका स्वागत सम्मान नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प मालाओं से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद गुप्तार घाट पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम के दौरान सभी ने माँ सरयू की आरती उतरी।पूजन-अर्चन के बाद पूरा डेलिगेशन रामजन्मभूमि दर्शन के लिए प्रस्थान किया। इस कार्यक्रम का संयोजन अयोध्या की निवेदिता सिंह और फिक्की फ्लो लखनऊ की अध्यक्ष वंदिता अग्रवाल के द्वारा किया गया। दर्शन से पहलें मीडिया से बात करते हुए महिलाओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ की। उनका कहना है कि मोदी ने एक सोते हुए देश को जगाया है। उन्होंने केवल एक व्यक्ति को नहीं सभी धर्म को जगाया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

