उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड मूल के लंदन निवासी प्रमुख व्यवसायी राज भट्ट ने अपने गृह क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल की है। शनिवार को उन्होंने गुंदियाट गांव स्थित इंटर कॉलेज का दौरा कर विद्यालय की आवश्यकताओं का जायजा लिया और विद्यालय व छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। राज ने कॉलेज के लिए एक कंप्यूटर, बॉयज़ के लिए यूरिनल, एक डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मेधावी व जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा के लिए भी बड़ा सहयोग दिया। उन्होंने कक्षा 11वीं की काजल वर्मा की नीट परीक्षा तैयारी की फीस, एक लैपटॉप और ढाई हजार रूपये की स्कॉलरशिप देने का वादा किया। 10 वीं के धनवीर को ढाई हजार रूपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। वंही 12वीं की देविका और श्रुति को इंटर में अच्छे अंक लाने पर लैपटॉप व भविष्य में मेडिकल की तैयारी हेतु सहयोग देने की घोषणा की। इसके अलावा 12वीं कक्षा के अभय प्रसाद की आगे की पूरी शिक्षा का खर्च स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सजवाण तथा शिक्षक कवीन्द्र चौहान, नितिन रावत, मनवीर रावत और ओमप्रकाश नेगी ने राज के इस योगदान की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

