कोटद्वार,31 मार्च (आरएनएस)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर पनियाली स्थित वन विभाग के अरण्य सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के समृद्ध मूल्यों के बारे में बताया। डॉ. एसके गुप्ता ने स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता चौहान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र दिवाकर मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

