कोटद्वार,31 मार्च (आरएनएस)। आंगनबाड़ी केंद्र सतपुली में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीन नवजात बालिकाओं मनस्वी, रामिया एवं वामिका का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। साथ ही लाभार्थियों को बेबी किट वितरित किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा, सुपरवाइजर गीता सैलानी, नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, अधिशासी अधिकारी पूनम, मनीष खुगशाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी, संगीता, मालती आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

