पलारी/बलौदाबाजार, 01 अप्रैल (आरएनएस) मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल आखिरकार एक युवती की जिंदगी पर भारी पड़ गया, जहां थाना पलारी क्षेत्र की एक युवती को उसकी तस्वीर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी, आरोपी बार-बार कॉल कर मानसिक दबाव बनाता रहा, डर और अपमान के साए में जी रही युवती ने आखिरकार 17 अप्रैल 2025 को चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली और 22 अप्रैल को रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग क्रमांक 102/2025 पर जांच शुरू हुई, पुलिस ने पंचनामा, गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण के जरिए पूरा घटनाक्रम खंगाला तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी गुलशन कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दहेली थाना रेउना जिला कानपुर नगर उत्तर प्रदेश, मोबाइल के जरिए युवती को उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रहा था, युवती ने डर के चलते फोन-पे के माध्यम से 60 हजार रुपये भी दे दिए, लेकिन आरोपी की लालच यहीं नहीं रुकी, वह लगातार और पैसे मांगता रहा और फोन कर-करके प्रताड़ित करता रहा, इसी मानसिक दबाव ने युवती को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, मामले में भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और तकनीकी इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए धमकी देकर पैसे लेने और लगातार परेशान करने की बात स्वीकार की, पुलिस ने 31 मार्च 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है—यह घटना एक कड़ा सबक है कि डिजिटल ब्लैकमेलिंग सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि जानलेवा जाल है, जिससे बचना ही सबसे बड़ी समझदारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

