उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय इंटर कालेज में एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। 425 छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में डिजिटल इकोनॉमी और साईबर सुरक्षा गोष्ठी, ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनसीसी प्रभारी प्रमोद रावत ने बताया कि नौगांव राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें 425 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाया गया और विभिन्न विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रीना रावत, अशोक चौहान आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

