कार्तिक आर्यन ने अपने 35वें बर्थडे पर फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है. कार्तिक ने अगले महीने क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही अपनी रोमांटिक फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के बीच मीठी नोकझोक देखने को मिल रही है. फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर समीर विध्वंस ने फिल्म को डायरेक्ट किया है, चलिए देखते हैं आखिर कैसा है, तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का टीजर.
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का टीजर मजेदार होने के साथ-साथ थोड़ा नॉटी और थोड़ा रोमांटिक, सिजलिंग भी है. तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का टीजर 1.34 मिनट का है, जिसकी शुरुआत कार्तिक आर्यन के सिक्स पैक्स एब्स और स्लिम फेस कट के साथ-साथ स्पाइक लुक दिखने के साथ होती है. टीजर की शुरुआत में लिखा है, अगर आप अपना एक और हफ्ता जीने जा रहे हो तो, इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेस्ट हफ्ता बना दो. इसके बाद कार्तिक आर्यन की आवाज आती है और वो कहते है, मलाइका से मलाला तक, उर्फी से लेकर कमला तक कोई भी इस मम्मा बॉय को हाथ से नहीं जाने देगी. इसके बाद सिक्स पैक्स एब्स के साथ कार्तिक की डैशिंग एंट्री होती है.
फिर अगले ही सीन अनन्या पांडे ने रेड कॉस्ट्यूम अपने फैंस को दिलों पर छुरियां चलाने काम किया है और एक्ट्रेस अपने पहले डायलॉग में ही कहती हैं, मैं 2025 में 1990 की लव स्टोरी की तलाश में हूं. इसके बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के बीच ट्रिप पर नोकझोक होती है, और फिर एक्टर फेमिनिज्म की धज्जियां उड़ाते दिखते हैं. टीजर से पता चलता है कि कार्तिक और अनन्या ट्रिप पर ना चाहते हुए भी बार-बार टकराते रहते हैं और इस दौरान दोनों में हल्की-फुल्की मस्ती के साथ-साथ लड़ाई भी होती है. टीजर के आखिरी सीन से पता चलता है कि कार्तिक और अनन्या अपनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से नौजवानों में प्यार की अलग अलख जगाने वाले हैं.
फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और नमाह पिक्चर्स द्वारा पेश इस फिल्म का धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले निर्माण हुआ है. फिल्म आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है और बॉलीवुड से साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म है. इससे पहले 5 दिसंबर को रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

