०ताश के पत्तों पर लग रहे थे हजारों के दांव, थाना कुरूद टीम ने घेराबंदी कर 18,300/-रुपये नगद एवं 05 मोबाइल सहित कुल 29300/- रुपये किए गए जब्त
०अवैध कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सख्त शिकंजा जारी, जुआ ०एक्ट के तहत 06 आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में की गई वैधानिक कार्यवाही
धमतरी,12 जुलाई (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर सूचना संकलन कर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।पुलिस कार्यवाही के दौरान 06 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से 18,300/- नगद, 05 नग मोबाइल (कीमती लगभग 11,000/- रुपये) एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।06 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

