मेरठ 23 Nov, (आरएनएस )। बागपत रोड पर मलियाना चेकपोस्ट के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने काम से वापस घर लौट रहे दो हलवाइयों को टक्कर मार दी। उन्हें बुरी तरह कुचलता हुआ चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव मर्चरी भेज दिए हैं। ट्रक चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
रविवार सुबह मलियाना निवासी पप्पू अपने साथी जितेन्द्र निवासी शेखपुरा के साथ घर वापस आ रहा था। दोनों हलवाई का काम करते थे। दोनों सुबह शादी समारोह के बाद काम खत्म कर वापस लौट रहे थे। जब वे बाइक से बाईपास की ओर से जब मलियाना फ्लाईओवर के पास स्थित पुलिस चेकपोस्ट के पास पहुंचे तभी फुटबाल चौराहे की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क पर नीचे गिर गए।
ट्रक चालक दोनों को कुचलता हुआ भाग गया। लोगों ने ट्रक चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वह भागने में सफल रहा। सूचना पर टीपीनगर और मलियाना पुलिस मौके पर पहुंची उसने दोनों शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भिजवाया। दोनों की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनके स्वजन को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

