पटना, 23 नवंबर (आरएनएस) । विधानसभा चुनाव में #एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन के साथ पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री के रूप में नियुक्त हुए माननीय नितिन नवीन को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने विशेष सम्मान दिया। शनिवार को बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राकेश सिंह ने मंत्री को बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाया और मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी का अनुभवी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सुशासन का संकल्प ही बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।
समारोह में राज्य के समग्र विकास, जनहित एवं जनकल्याण से जुड़े विचारों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री नितिन नवीन ने अपने सरल, शांत और सकारात्मक मार्गदर्शन को हमेशा प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार अधिक समृद्ध, सक्षम और विकसित बनेगा। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने का निमंत्रण सहजता से स्वीकार करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही दर्शन के लिए आएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता बबलू चौबे, मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, युवा मोर्चा के सुमंत बाबा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

