हल्द्वानी,23 नवंबर (आरएनएस)। किच्छा में रहकर मजदूरी करने वाले बदांयू, यूपी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक एनडीपीएस के मामले में करीब छह साल पहले जेल जा चुका था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था। युवक की मौत के मामले की किच्छा पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 15 नवंबर को किच्छा में एक व्यक्ति बेसुध हालत में सड़क किनारे मिला। सूचना के बाद पुलिस स्थानीय सीएचसी में ले गई, जहां उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हालत बिगडऩे पर उसे 16 नवंबर को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। यहां 20 नवंबर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण उसका शव मोर्चुरी में रखा गया था। पुलिस की ओर से प्रचार-प्रसार करने के बाद शनिवार शाम मृतक की पहचान छरैली, उसहैत बदायूं व हाल पंजाबी मोहल्ला किच्छा निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ झल्लू पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि चित्रशिला घाट में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

