श्रीनगर गढ़वाल,01 अपै्रल (आरएनएस)। विकास खंड कीर्तिनगर में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण किसानों को करीब 6500 से अधिक चूजे वितरित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत इस वर्ष करीब साढ़े छह हजार चूजों का वितरण किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के परिवारों को ग्राम प्रधान की संस्तुति पर 20 रुपये प्रति चूजे की दर से 50 से 100 चूजे दिए जा रहे हैं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के चयनित परिवारों को स्पेशल कंपोनेंट के तहत प्रति परिवार 40 चूजे नि:शुल्क दिए जाएंगे। साथ ही मुर्गी बाड़े के लिए जाली भी दी जा रही है। एक माह के चूजे जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

